दैनिक खोज खबर/जलालपुर।हम भारतीय सेना के  गौरव, शौर्य एवं पराक्रम को सैल्यूट करते हैं, उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक परिसर मे रविवार को पूर्वाहन मे कही।वे ऑपरेशन सिंदूर को ले पं महेंद्र मिश्र चौक से  प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक तक आयोजित तिंरगा यात्रा मे शामिल व उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम  ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हैं। यह तिरंगा यात्रा एक पार्टी का नहीं है बल्कि यह देश का तिरंगा यात्रा है। इसमे पूर्व सैनिक, बुद्धिजीवी, साधु संत, महिलाएं, समाजसेवी, विद्यार्थी,व्यवसायी सभी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने एक-एक आतंकवादी को चुन चुन करके उसके घर में मारा है। आज उन आतंकियों के लिए “रहा न कोई रोवन हारा’, की स्थिति है।आतंकवादियों के क ई प्रशिक्षण केन्द्रो को भी ध्वस्त कर दिया गया है। आपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की कमर ही तोड दी है। हमे भारतीय सेना पर गर्व है। भारतीय सेना पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से समाप्त करने की क्षमता और ताकत रखती है।हम सभी भारतीय सेना के शौर्य पूर्ण कार्यों के लिए प्रशंसा करते हैं। प्रधानमंत्री जी पर गर्व है,उन्होने सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए उसे ताकत दी है। हम सब का सम्मान आशीर्वाद और समर्थन भारतीय सेना को होगा।भारतीय सेना की शान ऐसे ही बरकरार रहे,इसके लिए हम सेना के कर्मठ पूर्ण कार्यों के लिए प्रशंसा करते हैं।   भारतीय सेना का अभिनंदन करने के लिए यह तिरंगा यात्रा है, यह जन-जन के लिए निकाला गया है। इसके पहले इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी “वंदे मातरम, सिंदूर नहीं चिंगारी है यह भारत की तैयारी है,तिरंगा देश की शान है हम सब की पहचान है “जैसे नारे लगा रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा राज्य परिषद के सदस्य हेमनारायण सिंह,भाजपा जिला मंडल अध्यक्ष पश्चिमी बृजमोहन सिंह, महामंत्री उमेश तिवारी, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य,उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी,अमरजीत सिंह, मांझी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ,जदयू नेता मनोज सिंह,बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपू चतुर्वेदी, अजीत सिंह,चैतन्य प्रसाद सिंह,मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय, राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह,त्रिलोकी नाथ सिंह,विकास मिश्र,आदित्य दूबे मनोज प्रसाद  विनोद दूबे रामकुमार मिश्र, मकेश्वर सिंह  विजय सिंह सहित सैकड़ो अन्य भी शामिल थे।