सारण :नहाय खाए पर छठ व्रतियों ने किया डोरीगंज में गंगा स्नान -:
#रिपोर्ट -दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“””””””””””
चार दिवसीय सुर्य उपासना के पावन पर्व छठ व्रत के पहले दिन नहाय खाए के अवसर पर छठ व्रतियों ने गंगा के पावन जल मे स्नान किया ।
इस अवसर पर डोरीगंज के विभिन्न घाटों बंगाली बाबा घाट , तिवारी घाट, महुआ घाट, रहरिया घाट, डोरीगंज घाट सहित सभी घाटों पर हजारों छठ व्रतियों ने गंगा मे स्नान कर भगवान सुर्य को जल अर्पित किया ।
नहाय खाए पर गंगा मे स्नान को विशेष महत्व दिया गया है । जिसे देखते हुए दुर दराज के गाँवों के साथ साथ छपरा शहर से भी हजारों की संख्या मे छठ व्रति गंगा मे स्नान को पहुँचे थे सभी घाटों पर मेले सा नजारा था खास कर बंगाली बाबा घाट पर व्रतियों की खासी भीड़ देखी गयी ।
नहाय खाए के साथ ही छठ पर्व की शुरुआत हो गयी है इसके बाद 22 को खरना 23 को पहला अर्ध्य एवं 24 मार्च को परना यानि उगते सुर्य को अर्ध्य के साथ छठ व्रत की समाप्ति हो जाएगी ।
वैसे तो यह पर्व पुरे देश मे मनायी जाती है लेकिन बिहार मे यह पर्व खासी उत्साह एवं श्रधा के साथ मनायी जाती है ।
ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को करने से सारे कष्ट दैहिक, दैविक एवं भौतिक सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है एवं शरीर मे एक नई उर्जा का संचार होता है ।