आज पं.फागु पांडेय महोत्सव में दर्जनों गायक-वादक कलाकार पटेढा बाजार को करेंगे गुलजार


छपरा।सारण प्रमंडल के सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढा बाजार पर 3 मार्च को आयोजित भोजपुरी कीर्तन सम्राट के नाम से प्रसिद्ध पं.फागु पांडेय महोत्सव में करीब एक दर्जन से ऊपर गायक – वादक कलाकार शिरकत करेंगे।समिति से जुड़े गायक मनन मधुकर व अजय पाण्डेय ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के स्वनामधन्य वरिष्ठ व सम्मानित कलाकार प्रख्यात संगीतज्ञ पं० श्री रामप्रकाश मिश्र, प्रो० श्रीनारायण मिश्र, मशहूर लोकभजन, गायिका पुनम शर्मा,रेणु राज, श्रीमती अल्पना मिश्रा, शिल्पी मिश्रा,शास्त्रीय संगीत, सुश्री स्वाति मिश्रा, देवकुमार सिंह आरा,रामेश्वर गोप राजु रंजन मिश्रा, सुरेश प्रसाद
शत्रुघ्न सिंह ब्यास, बुलेट बाबा

बक्शि विकास जी कथक नृत्य एवं उनकी शिष्याएं, कथक नृत्यांगना सुश्री अनुषा आचार्य, प्रसिद्ध तबला वादक पप्पू (सिवान) प्रो० रविशंकर पाठक, धर्मेंद्र शर्मा, राजन सिंह ग्रुप सहित सैकड़ों कलाकार भाग ले रहे हैं।

कीर्तन गायन शैली को फागु पांडे ने दिया था नया आयाम

भोजपुरी के सांस्कृतिक क्षेत्र में कीर्तन गान शैली का नया आयाम देने वाले सिवान जिले के महाराजगंज थाना के पटेढ़ी गांव में 3 मार्च 1921 को जन्मे थे फागु पांडेय। पौराणिक कथाओं के आधार पर विभिन्न प्रसंगों का लेखन कर गायन करने वाले फागू पांडे ने भोजपुरी भाषी क्षेत्र में एक स्वस्थ गायन शैली को विकसित किया था।स्व.पांडेय द्वारा रचित पौराणिक प्रसंगों में राम विवाह, रूकमिनी विवाह, भर्थरी जीवनी आदि प्रसिद्ध रहे हैँ।इनके रचित रचनाओं को कीर्तन शैली में दर्जनों गायकों ने गायकी कर अपनी खास पहचान बना कर भोजपुरी मातृभाषा की सेवा की थी। पांडे की इस गायन शैली को वर्तमान में भी कई गायक अपनाते हुए उनकी विरासत को बढ़ा रहे हैं। लोगों का मानना है कि फागु पांडे की कीर्तन शैली को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्तर पर फागु पांडे महोत्सव आयोजित की जानी चाहिए जिस तरह महेंद्र मिसिर और भिखारी ठाकुर की जयंती पर सरकारी महोत्सव आयोजित होते रहे हैं।