मांझी(सारण)। मांझी पुलिस ने 36 पेटी शराब लदी एक वैगन आर कार जब्त की है। स्थानीय बलिया मोड़ पर तैनात एएसआई सन्तोष गुप्ता ने पुलिस कर्मियों की सहायता से भाग रही उक्त कार का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख मांझी चट्टी पर बन्द पड़े पेट्रोल पंप परिसर में कार छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें से 36 पेटी फ्रूटी।शराब। बरामद हुआ।