मांझी(सारण)छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर सोनिया गांव व बनवार ढाला के बीच एक बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि इस दुर्घटना में एक गाय की बछिया की मौके पर हीं मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग जुट गए। वहीं दाउदपुर थाना पुलिस ने जख्मी युवकों में एक की गंभीर स्थिति को देख पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि दूसरे युवक को नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त की बताई जाती है जब बाइक सवार युवक तेज गति से जा रहे थे। तभी गाय की एक छूटी बछिया मुख्य सड़क पार कर रही थी। नजर पड़ते हीं बाइक चालक युवक ने गति संभालने में अपना नियंत्रण खो दिया और बछिया को जोरदार धक्का मार दिया। जिसमे बाइक का कुछ हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक सड़क पर खून से लतपथ होकर गिर गए। बताया जाता है कि जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव निवासी कामख्या सिंह का पुत्र अनुभव कुमार तथा उसी गांव का श्री भगवान मांझी का पुत्र है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना बाइक सवार की अनियंत्रण होने से घटी है।फिलहाल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही क्षतिग्रस्त बाइक को थाना में लाया गया ।