योगापट्टी:- नशे की हालत मे हंगामा , एक शराबी गिरफ्तार।।। 

दैनिक खोज-खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी  प्रखंड क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी गांव मे गुरूवार की सुबह शराब पीकर हंगामा मचा रहे शराबी को स्थानीय योगापट्टी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया । गिरफ्तार शराबी गोलाघाट गांव निवासी मन्नु गिरी  पिता शिवनाथ गिरी बताया जाता है । थानाध्यक्ष बिवेक कुमार जयसवाल ने बताया की ग्रामीणो के सुचना के आधार पर शराबी मन्नु गिरी  को शराब के नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया । वह गांव हर्जन टोला डुमरी मे शराब पीकर हंगामा मचा रहा था ।