दो मंजिला मकान गिरने से महिला समेत मवेशी की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : तेज बारिश के कारण गुठनी के तेनुआ मोड़ स्थित एक पुराना
दो मंजिला मकान रविवार की अलसुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। इस घटना में
मकान के मलबा से दबकर महिला समेत एक मवेशी की मौत घटना स्थल पर हो गई।
मृतका गांव निवासी शिक्षक हरेंद्र यादव की मां गुलाइची कुंवर है। मवेशी
भी शिक्षक की ही बताई जाती है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात काफी
तेज वर्षा हो रही थी, इसी दौरान तेज आवाज आई। कुछ देर बाद जब लोग अपने
घरों से बाहर निकले तो देखा कि हरेंद्र यादव का पुराना दो मंजिला मकान
पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। आसपास के लोग रात में ही एकत्रित हुए और
मलबे केा हटाने में जुट गए, लेकिन अंधेरा के कारण सुबह में मलबे को
जेसीबी की मदद से हटाकर गुलाइची के शव के साथ मवेशी को बाहर निकाला गया।
मौके पर बीडीओ धीरज कुमार पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।




Recent Comments