किसान सलाहकारों की बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार भवन परिसर में शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामानुज प्रसाद की अध्यक्षता में किसान सलाहकारों और कृषि श्रमिकों की बैठक हुई। मौके पर कृषि समन्वयक सुनील सिंह, राकेश सिंह, कामता सिंह, जितेंद्र प्रसाद, सुजीत कुमार सिंह, किसान सलाहकार तारकेश्वर प्रसाद, संजीव कुमार, रामेश्वर राम, ऑपरेटर लक्की कुमार आदि उपस्थित थे।