गुठनी के बौडी गांव में डकैती, विधवा महिला के साथ डकैतों ने की मारपीट
◆थानाक्षेत्र के बौडी गांव में सोमवार की रात्रि आधा दर्जन डकैतों दिया घटना को अंजाम
◆ पुलिस के सात घंटे बाद पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित, लारवाही का लगाया आरोप
【परवेज अख्तर/सिवान】;
गुठनी. थानाक्षेत्र के बौडी गांव में सोमवार की रात्रि आधा दर्जन की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया. घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही विधवा महिला को मारपीट कर अपने कब्जे में लेते हुए घर में रखा 50 हजार नगदी सहित सारा सामान लूट लिया. घटना सोमवार की मध्यरात्रि की बतायी जाती है. घटना के संबंध में पीड़िता बुची कुंवर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में बुची कुंवर ने कहा है कि सामेवार की रात्रि करीब 12 बजे बच्चें को शौच करा रही थी. इसी क्रम में पांच से छह की संख्या में नकाबपोश बदमाश दरवाजे को धक्का देते हुए घर में घुस गये. घर में घुसते ही बदमाशों ने डंडा से मार कर मुझे घायल कर दिया. जिसके चलते मैं गिर गयी. गिरते ही बदमाशों ने गले से चैन व कान से बाली नोंच लिया. घर में रखा बक्शा लेकर फरार हो गये. बक्शे में 50 हजार नगद और जेवर तथा कपड़ा था. घर में महिला दो मासूम बच्चों के साथ रहती है. पति नगीना यादव की पहले ही मौत हो चुकी है. बच्चों की उम्र 13 वर्ष व 10 वर्ष है. विधवा महिला काफी गरीब है. आठ वर्ष पहले पति के असामयिक मृत्यु के बाद काफी टूट गयी है. महिला का उसके भाई जयनंद यादव , जो आर्मी से सेवानिवृत्त है देखभाल करते हैं. इसका मायका यूपी के नर्सिंगडाड गांव में है. महिला ने बताया कि 50 हजार रुपया घर की चहारदीवारी दिलाने के लिये भाई ने भेजा था.
—————–




Recent Comments