भूमि विवाद में घायल क़ा उपचार के दौरान मौत

परसा(सारण) : थाना क्षेत्र के मुजौना गाँव में गत चार दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल मिश्री माँझी का पटना में उपचार के दौरान सोमबार को मौत हो गया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर गत 15 फ़रवरी को दो पक्षो के वीच जमकर मारपीट हुआ था।जिसमे मिश्री माँझी तथा पुत्र धर्मनाथ माँझी घायल हुआ था।सभी घायलो का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।गंभीर हालत में मिश्री माँझी को बेहतर उपचार के लिए पटना भेज दिया गया था।जहाँ उपचार के दौरान सोमबार को मौत हो गया।घटना के दिन घायल मिश्री माँझी द्वारा थाना में गाँव के ही हरेन्द्र माँझी बच्चू माँझी पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला करने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।