बेतिया – गौनाहा:– *विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुपौलिया के प्रांगण में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष बेचू प्रसाद यादव ने किया वही संचालन प्रधान शिक्षक राजेश कुमार ने किया । इस दौरान मौके पर उपस्थित न्यू वर्तमान साधनसेवी रवि रंजन राम उपस्थित रहे । वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि यह ऐसी घड़ी है जहां हर्ष और विषाद दोनों एक ही साथ जुड़ा है । सीआरसीसी बृजेश यादव ने वर्तमान साधनसेवी का कार्यक्रम के कार्यकलापों का सराहना करते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में सभी शिक्षकों के साथ सामान्य रूप से संबंध बनाए रखे । इसके साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किये ।

वर्तमान साधनसेवी से उम्मीद जताते हुए कहे कि पूर्व साधनसेवी के समान ही रवि रंजन जी से शिक्षक समुदाय उम्मीद करती है कि सब के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे । कार्यकाल के दौरान समस्याएं तो आती जाती रहती है लेकिन अनुकूल पदाधिकारी के रहने पर समस्याओं के समाधान यूं ही होते रहता है ।
वही मौके पर उपस्थित अजीत पांडे ने कहा कि ये घडी मिलन और जुदाई की घड़ी है एक तरफ हम लोगों के बीच से जाने वाले साधनसेवी का क्षोभ महसूस हो रहा है तो वही हम लोगों के बीच योगदान लिए वर्तमान साधनसेवी से मिलकर काफी हर्ष हो रहा है ।
इसके साथ ही वक्ता फेकु राम, संजीव यादव, सोनू कुमार, ओमप्रकाश पाठक, उदयनारायण श्रीवास्तव, नौशाद आलम, संतोष चौधरी, अदिवक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए साधनसेवी से आशान्वित हुआ।
मौके पर उपस्थित शशि कुमार, कैलाश राम, दीपक कुमार, अरुण कुमार राव, सत्येंद्र कुमार, विनोद प्रसाद राम, प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, मनोज प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।




Recent Comments