आंधी में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोइयां डीह पर सोमवार की संध्या आंधी में एक पलानी का दीवाल गिरने 35 वर्षीय एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया । जख्मी का रेफरल अस्पताल में प्रथमिक उपचार कर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है । जख्मी सिहोरियां निवासी बिक्रमा साह का पुत्र श्री राम सिंह बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार श्री राम साह को किसी ने ट्रैक्टर से गिट्टी उतरवाने के बाद वह गिट्टी मालिक के यहां पैसा लेने घर जा रहा था। इसी दौरान आंधी आ गई तो वह असोइयां डीह के पास स्थित एक प्लानी में छुप गया था । आंधी पानी के बीच प्लानी के एक तरफ का मिट्टी अौर ईट से बना दीवाल गिर गया । दीवाल गिरने से वह दब गया अौर बुरी तरह से जख्मी हो गया।