एकमा/सारण। पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ. आयुष कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
घायलों में धानाडीह गांव की सोनिया देवी, सोनम देवी, रजनीश, असहनी गांव के राजेश भारती, एकडेंगवा गांव के दीपक कुमार, सरोज पंडित, ज्योति कुमारी, केशरी गांव के अभिषेक कुमार, तनु कुमारी एवं परसागढ़ बाजार निवासी ददन प्रसाद शामिल हैं।