स्नातक पार्ट वन का मार्क्स शीट लेने जा रहा था युवक,सड़क हादसे में हुई मौत,वृद्ध दादा ने दी मुखाग्नि
तरैया।24.04.2019
थाना क्षेत्र नंदनपुर गाँव से छपरा पीएनसिंह डिग्री कॉलेज में स्नातक पार्ट वन का मार्क्स सीट लाने बाईक से जा रहे युवक की चंचौरा सड़क हादसे में मौत हो गयी है।मृतक नंदनपुर निवासी हीरालाल महतो का 20 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार है।जो बुधवार की सुबह कॉलेज मार्क्स शीट लाने जा रहा है।इसी बीच सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी।मृतक का शव गाँव पहुँचते कोहराम मच गया।परिजनों सहित गाँव वालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।युवक के शव का अंतिम दाह संस्कार नंदनपुर गाँव के ही समसान घाट पर किया गया।जिसे मुखाग्नि मृतक के 70 वर्षीय वृद्ध दादा जगदेव महतो ने दिया।वह वृद्ध जो खुद अपनी अंतिम साँसे गिन रहा है उसे पोते को मुखाग्नि देते देख लोगो का कलेजा फट रहा था।इस मार्मिक दृश्य को देख लोगो की आँखे नम हो रही थी।

*घटना के प्रवीण की माँ व बहन का रो-रो कर बुरा हाल*
बेटे की मौत की खबर सुनते ही माँ सुगंती देवी और 10 वर्षीय बहन सुहानी का रो-रो कर बुरा हाल है।दोनों रोते-रोते बेहोस हो जा रही थी।मृतक के पिता असम में मजदूरी करते है।प्रवीण के पिता एक दिन पहले ही घर से असम गये थे।बुधवार को जैसे ही असम पहुँचे की उनके पुत्र की मौत की खबर उन्हें मिली।मृतक दो भाई और एक बहन है।मृतक सबसे बड़ा था।उसके बाद उसका अब एक डेढ़ वर्षीय भाई और एक 10 वर्षीय बहन है।