
दरियापुर(सारण)।
प्रखण्ड क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित बी के ज्ञानस्थली स्कूल में वार्षिकोत्सव के मौके पर पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। साथ ही कहा कि बच्चों के बीच छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना ही शिक्षक का दायित्व है। वही वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक ज्ञान के वह नदी है जिसमें छात्र छात्राएं जितनी डुबकी लगाएंगी उतनी ज्ञान के गहरायी में पहुंचेगी। वही विद्यालय के निदेशक बबन पटेल ने कहा कि हम अपने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्हीं के मेहनत की वजह से बच्चे अपने वर्ग में बेहतर कर रह रहे है तथा डेरनी थाना के सहायक थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बच्चों को कहा कि जितनी मनोयोग से पढ़ाई करोगे अवश्य ही सफल होंगे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथी विद्यालय में अव्वल नंबर लाने वाले बच्चों को पुरष्कृत भी किया गया। इस मौके पर मुल्की राय, विन्देश्वरी सिंह,रवि प्रकाश,सुमन्त बाबा,रंजीत कुमार तथा प्राचार्य मुन्ना कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित हुए।




Recent Comments