स्कूली बच्चों ने लगाया पर्यावरण मेला

छपरा: संत गिरनारी आइडियल पब्लिक स्कूल
के बच्चों ने आर्य नगर छपरा में लगा पर्यावरण मेला लगाया। पर्यावरण मेला का आयोजन स्कूल के विज्ञान के शिक्षक रोहित प्रधान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने पर्यावरण को बढावा देने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के पेड़ लगाये। कुछ बच्चों ने घर के बेकार समान को उपयोग मे लाकर इस आयोजन को और आकर्षक बना दिया। साथ ही बच्चों ने पर्यावरण के महत्व को समझा और इसकी रक्षा का संकल्प लिया। जिसे देखकर विद्यालय के सचिव अरुण कुमार समेत अन्य ने भी इस तरह के अनूठा आयोजन की सराहना किया।




Recent Comments