स्कूटी से जा रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर , एक की मौत

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
हसनपुर
हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बिथान रोड स्थित रतिया गांव के पास स्कूटी से जा रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर से ठोकर लग एक भाई की मौत हो गयी । जबकि अन्य स्कुटी सवार भाई जख्मी हो गया । बताया जाता है कि मौजी गॉंव के शंकर साह के 32 वर्षीय पुत्र रामबालक साह व 28 वर्षीय जयकृष्ण साह अपनी स्कूटी से बाजार किसी काम से जा रहे थे तभी ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर रतिया गॉंव के पास मार दी। जिससे मौके पर रामबालक साह की मौत हो गई वही दूसरा भाई घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक बीच रोड पर ट्रैक्टर लगा कर फरार हो गया । आक्रोशित लोगों ने हसनपुर-बिथान पथ को लगभग 4 घण्टे जाम कर दिया था । आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग पर अरे रहे हसनपुर बीडीओ औऱ जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद जाम टूटा। मौके पर थानाध्यक्ष महादेव कामत 4 घंटे से दल-बल के साथ डटे रहे तब जाकर स्थिति नियंत्रित रहा।