सौरव के बॉडीबिल्डिंग की बिहार से बंगाल तक धमक

जमुई,शेखपुरा व नालंदा में बधाइयों का तांता-

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-

बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में युवाओं का एक आइकॉन के रूप में सौरभ कुमार ने पहचान बना कर बिहार एवं बंगाल में अपनी एक नई पहचान बनाई है। 27 फरवरी 2021 को मिस्टर बंगाल तो वही 28 फरवरी को मिस्टर नालंदा सहित पिछले वर्ष मिस्टर बिहार की उपाधि प्राप्त करने वाले, सौरव कुमार के इस बढ़ते ख्याति एवं मेहनत के बल पर इनके ग्राम कबीरपुर जो शेखपुरा में है जश्न का माहौल है। ये समाजसेवी राम रतन सिंह के ये पौत्र है, जबकि इनके ननिहाल जमुई जिले के सोनपे में लोग बधाईयो का ताता लगाए हुए हैं। अर्जुन सिंह के नाती सौरभ कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, वही सोनपे निवासी अनिल सिंह मुखिया, डॉ मनोज कुमार, संदीप कुमार ,अनंत सिंह, निरंजन सिंह अधिवक्ता सहित गांव के निवासियों ने बधाइयां दी है जबकि जमुई जिले में भी जश्न का माहौल दिख रहा है।
नालंदा के करमपुर में भी इनका निवास है। सौरव ने युवाओं से शराब व गुटखे से दूर रहते हुये संतुलित आहार लेकर अपने परिवार सहित देश की विकास में युवाओं को आगे आने की अपील की है।