विकास ही है मेरा मुख्य एजेंडा— डॉ सी एन गुप्ता

छपरा : दरोगा राय चौक के समीप भरत मिलाप चौक तक विधायक कोष से निर्मित सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्घाटन किया.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की आज वर्षो से चली आ रही एक समस्या का काफी प्रयास के बाद निवारण हो गया.यहाँ आए दिन जलजमाव और गंदगी से आसपास के लोगों और आमजन को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब यह समस्या पूर्ण रूप से समाप्त हो गई.विधायक डॉ गुप्ता ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा की यहाँ की गंदगी के बारे में आप सभी सोशल मिडिया से लेकर निजी तौर पर शिकायत किया करते थे लेकिन मैंने यह समस्या दूर कर दिया है जरुरत है आपसभी इसको सुन्दर और साफ़ बनाए रखे,क्योंकि आसपास सफाई ही हमारे अच्छे जीवनशैली का परिचायक होता है.अब यहां से गुजरनेवाला कोई भी आदमी नाक पर रुमाल रख के नहीं गुजरेगा.इसके निर्माण से आमजन में काफी उत्साह का माहौल है.इस दौरान राजेश फैशन ,भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील सिंह,लोजपा नेता धीरज सिंह,कुमार भार्गव,डॉ मुश्ताक,डॉ रामएकबाल प्रसाद,डॉ जीतेन्द्र प्रसाद,हरिओम प्रसाद,वशिष्ठ सिंह,अभिनव सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.




Recent Comments