
मांझी(सारण) : रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में मांझी व दाउदपुर के चौकीदारों व दफ़ादारों ने बैठक आयोजित कर ड्यूटी का सांकेतिक बहिष्कार किया। बैठक की जानकारी देते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम केश्वर यादव ने बताया कि सरकार ने चौकीदारों दफ़ादारों के वेतन भुगतान व ड्यूटी निर्धारित करने का अधिकार डीएम से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया गया है। पुलिस महकमा शुरू से ही चौकीदारों दफ़ादारों का शोषण करता रहा है। संघ ने सीओ को ज्ञापन भेजकर सरकार से अपने निर्णय की पुनर्विचार की अपील की है। आंदोलन के मद्देनजर चौकीदारों दफ़ादारों ने आज की ड्यूटी का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। बैठक में ललन राम ब्यास प्रसाद अजय कुमार देवानंद मांझी अजय कुमार बसंत कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments