श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा

अमनौर /परसा : अमनौर प्रखंड के सलखुआ में नव निर्मित श्री गौरी शंकर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव स् श्री मद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर श्री श्री 1008 श्री नारद जी महाराज के नेतृत्व में भब्य कलशयात्रा निकली गई।बैंड बाजे घोड़ा के साथ निकली गई कलशयात्रा में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने लाल पिला बस्त्र में भाग लिया।कलशयात्रा यज्ञ स्थल से जलालपुर चौक होते हुए अपहर शिव मंदिर परिसर पहुँची।जहाँ आचार्यों द्वारा बिधि बिधान और मंत्रोउचारन के साथ कलश में जलभरी किया गया।श्री नारद जी महाराज ने बताया कि यह यज्ञ 11 फरवरी से कलशयात्रा के साथ प्रारम्भ होकर आगामी 14 फरवरी तक आयोजित होगी।आचार्य द्वारा बिधि बिधान के साथ गौरी शंकर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।यज्ञ में श्री मद भागवत कथा का नियमित संध्या आयोजन होने की बातें कही।कलशयात्रा में स्थानीय विधायक शत्रुधन तिवारी राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज, लोजपा जिला महासचिव जीतेंद्र सिंह उर्फ जीतू सिंह, समाजसेवी लालती देवी भेल्दी कॉलेज प्राचार्य राम प्रवेश पंडित पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, समाजसेवी संगीता सिंह नवीन पुरी, अरुण सिंह पिंटू सिंह पूनम देवी रेखा देवी पुष्पा देवी आशा देवी निभा कुमारी रीना देवी आदि हजारो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।