सोशल मीडिया पर हुई आलोचना तो रेलवे ने बदल दिया यह नियम
दैनिक खोज खबर, डेस्क
भारतीय रेलवे ने हाल ही में लिया निर्णय बदल दिया है। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद इसे बदलने का फैसला रेलवे ने लिया है।
आपको बता दे कि भारतीय रेलवे ने हाल ही में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर रेलयात्रियों के ऊपर 6 गुणा तक जुर्माना लगाने का नियम बनाया था। शुरुआत में 1 जून से 6 जून तक इसे ट्रायल में रखा गया था मगर अब रेलवे ने इस नियम को वापस ले लिया है।
हालांकि रेल अधिकारियों ने यात्रियों से कम सामान के साथ यात्रा करने की अपील की है।

जान लीजिए क्या है सामान ले जाने की सीमा
—-
तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर जुर्माने का नियम जो रेलवे ने बनाया था उसे वापस ले लिया गया है मगर आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि आखिर सामान ले जाने की सीमा क्या है।
यदि आप एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे है तो आप अपने साथ 150 kg तक का सामान ले जा सकते है जिसमे 70 kg तक सामान आप निःशुल्क ले जा सकते हैं।
यदि आप एसी सेकेंड क्लास में यात्रा कर रहे है तो आप अपने साथ 100 kg तक सामान ले जा सकते है जिसमे 50 kg तक का सामान निःशुल्क है।
यदि आप शयनयान श्रेणी में है तो 80 kg तक का सामान ले जा सकते है जिसमे 40 kg निःशुल्क है।
यदि आप सामान्य श्रेणी में यात्रा कर रहे है तो आप 70 kg तक सामान ले जा सकते है जिसमे 35 kg तक सामान निःशुल्क है।




Recent Comments