दवा खरीदने आये ग्राहक ने दुकानदार को दिया जाली नोट

परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर. थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकड बाजार में दवा दुकानदार को दवा खरीदने पहुंचे ग्राहक ने 500 रुपये का जाली नोट दिया. दवा देने के बाद ग्राहक तेजी से जाने लगा. इस पर दुकानदार को नोट पर शक हुआ. दुकानदार ने नोट को देखा तो नोट जाली निकला. उसके बाद दुकानदार ग्राहक को रास्ते में रोक कर नोट के बारे में पूछा. तब ग्राहक ने नोट जाली होने की बात स्वीकार कर ली. बाजार में लोगों की भीड़ देख दुकानदार ने ग्राहक को छोड़ दिया. उसके बाद दुकानदार बरवां कला के प्रत्यूष कुमार के आवेदन पर कांड संख्या 452/19 दर्ज कराया. ग्राहक अर्जुन सहनी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.