सोनहो बाजार की पांच दुकानों मेंं चोरी
परसा(सारण)-ठंडक दस्तक देने की प्रयास ही कर रही है कि परसा और भेल्दी थाना क्षेत्रो में चोरो की सक्रियता बढ़ गई।चोरो की सक्रियता का उदहारण बना सोनहो बजार जहाँ के पांच दुकानों में चोरो ने चोरी करने में सफल रहा।बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरो ने दो हार्ड वेयर दो मोबाईल दूकान तथा एक किराना दूकान के शार्टर भेंडिलेटर तथा अल्बेस्टर तोड़ लगभग 50 हजार रूपये नगद समेत हजारो रूपये की सामान चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल रहा।चोरी हुई दुकानों में भेल्दी थाना क्षेत्र के बजार स्थित राम लाल किराना दूकान हजार माँ दुर्गा टेलकम माँ कबनिकेशन मंजुश्री हार्ड वेयर बलेश्वर सिंह हार्ड वेयर दुकान शामिल है।चोरी की घटना की जनकारी स्थानीय दुकानदारों द्वारा भेल्दी थानाध्यक्ष सतीश कुमार तथा परसा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार को दिया गया।सूचना मिलते ही दोनों थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सोनहो पहुँच दुकानदारों से मुलाकात कर घटना की जनकारी लिया।चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया।




Recent Comments