
राजद मेंं संगठन मजबूती के लिये प्रयास तेज, परसा मेंं संगठन प्रभारी नें की बैठक

परसा (सारण):-राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जिस उम्मीद के साथ मुझे छपरा के राजद संगठन प्रभारी बनाया गया है।उस उम्मीद पर मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूँगा।संगठन को मजबूत करने के लिए मेरा संघर्ष जरी रहेगा।उक्त बातें आरा बिधायक मो नवाज आलम ने परसा बजार स्थित राजधानी हीरो बाईक एजेंसी पर राजद कार्यकर्ताओ के साथ बैठक के उपरांत पत्रकार से कही।उन्होंने कहा कि आगामी 2019 में होने वाली लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर संग़ठन को मजबूत करने का पहल शुरू कर दिया गया है।

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर सारण में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए छपरा में राजद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे संगठन को मजबूत करने के लिए पहल किया जायेगा।वही प्रखंड डॉ नागेश्वर प्रसाद राय ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव के लिए क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक किया जायेगा।और संगठन को मजबूती प्रदान किया जायेगा।मालूम हो की आरा विधायक मो नवाज आलम पटना से छपरा में आयोजित राजद के बैठक में भाग लेने जाने के क्रम में राजद कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।इस मौके पर राजद युवा नेता ई अनिल कुमार यादव मनोज कुमार बिहारी राय अरुण राय सुरेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।




Recent Comments