सारण : साइबर क्राइम के तहत बैंक खाते से उड़ाये एक लाख से अधिक की राशि, प्राथमिकी दर्ज

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
बैंक अधिकारी बता मोबाईल पर फोन कर एटीएम कार्ड का नम्बर मांग कर लगाया एक लाख अठाईस हजार आठ सौ बासठ रुपये का चूना. जिसको लेकर पीड़ित उपभोक्ता ने अमनौर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के उपभोक्ता व मढौरा थाना क्षेत्र के जोधौली टोले बथाना गांव निवासी हैदर अली ने अमनौर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि खाता संख्या 31448252347 पर नया एटीएम कार्ड इशू कराया था जिसका पिन कोड बैंक द्वारा नहीं दिया गया था. बीते दिनों मेरे मोबाइल फोन पर 7631792841 नम्बर से फोन आया जिसे मेरी बेटी ने उठाया था. जहां अपने को बैंक अधिकारी बता कर एटीएम पिन देने की बात कर एटीएम कार्ड का नम्बर पुछा गया था. जिसको लेकर स्थानीय एसबीआई के शाखा पहुंच शाखा प्रबंधक से इस विषय में बताया तो मेरा खाता का बायलेंस चेक किये तो उसमें से उक्त राशि की निकासी कर ली गई थी . शाखा प्रबंधक एस एन सिंह ने बताया कि हमेशा उपभोक्ताओं को इस बाबत जानकारी दी जाती है बावजूद साइबर क्राइम के चक्कर में पड़ जाते हैं. इधर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments