अवतार नगर मे युवती से जबरदस्ती का प्रयास , एक गिरफ्तार-:

डोरीगंज(सारण) : अवतार नगर थाना क्षेत्र के सखनौली गाँव मे एक युवती के साथ जबरदस्ती के प्रयास का मामला सामने आया है । जिसमे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
इस संबंध मे सखनौली निवासी युवती ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मै शनिवार की संध्या गाँव के दुकान से समान लेकर घर आ रही थी तभी रास्ते मे ही गाँव के कालु कुमार एवं चौकीदार दिनेश राय दोनो ने मिलकर मुझे पकड़ लिया और गलत नियत से मुझे खेत की तरफ ले जाने लगे जिसके बाद मै किसी तरह धक्का मुक्की करके वहाँ से भाग कर घर पहुँची जिसके बाद वे लोग भी मेरे पिछे ही घर पर पहुँच गए और गाली गलौज करते हुए मेरे माता पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया ।
युवती ने आरोप लगाया है कि अक्सर चौकीदार दिनेश राय अपने पद का धौस दिखाकर गाँव के युवतियों के साथ छेड़खानी करते रहते है । इसके पुर्व भी उसपर इसप्रकार के आरोप लग चुके है ।

इस संबंध मे युवती ने महिला थाना मे शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद त्वरित कार्यवाई करते सदर डीएसपी अजय सिंह ने स्थानीय थाने के साथ छापेमारी कर मामले का नामजद अभियुक्त चौकीदार दिनेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चौकीदार दिनेश राय को जेल भेज दिया गया ।