
सीवान: रघुनाथपुर के लाल हरि नारायण को मिलीं एक और उपलब्धि
✍नवीन सिंह परमार
सीवान
💧हिंदुस्तान के सबसे बेहतर पुलिस अधिकारियों में गिने जाने वाले बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर निवासी व वर्तमान में मध्य प्रदेश के इन्दौर के पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) हरी नारायणाचारी मिश्र ने अपने चाहने वालों को एक बार पुनः गौरान्वित होने का मौका दिया है । गौरतलब हो कि पिछले वर्ष 2016 के जनवरी में जब वे ग्वालियर में एस एस पी थे तो उस वक़्त उनके द्वारा अंजाम दिए गए एक आयोजन को लिम्का बुक में दर्ज़ किया गया है ।बता दे कि उस आयोजन में एक साथ सबसे ज्यादा लोगो को ट्रैफिक नियमों को पालन करने की सौगंध दिलवाने का नेशनल रिकॉर्ड बना था । इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए ग्वालियर पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज़ किया गया है।सीवान के रघुनाथपुर के लाल हरि नारायण को मिलीं इस उपलब्धि पर पुरे क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है ।




Recent Comments