सोनपुर— सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित जैतिया पावर हाउस के नजदीक नाला में पड़े एक 22 वर्षीय करीब अज्ञात शव को सोनपुर पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है। इस बात की जानकारी देती हुई जहाँगीरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजा सिंह ,समिति सदस्य राहुल कुमार, वार्ड सदस्य मोजिहन बीवी ने बताया कि सोमवार के दिन मृतक के लाश नाले में पड़े ग्रामीणों ने देखा और इस घटना की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जहां जनप्रतिनिधियों ने पहुँच कर इस घटना की जनकारी सोनपुर पुलिस को दी । घटना के जनकारी मिलते ही सोनपुर पुलिस ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात लाश को कब्जे में ले लिया । जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि अज्ञात लाश जो किसी व्यक्ति ने युवक को जान से मार कर उसे बाहर से लाकर इस स्थल पर फेंक दिया है । पानी में लाश रहने के कारण उसमें कीड़े मकोड़े पर गए थे । लाश बदबू दे रहा था । पुलिस ने श को बरामद करते ही पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है । सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लाश को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है । लाश को पहचान करने के लिए कोशिश की गई लेकिन घटनास्थल पर कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया ।