💧 *सीवान में सरकारी चिकित्सकों व पुलिस के अपराधिक गठजोड़ के खिलाफ सङक पर उतरे पत्रकार*
*✍सीवान से नवीन सिंह परमार*
———————————
*👉पत्रकार आशुतोष के साथ बदसलूकी करने वाले चिकित्सक व पुलिस अधिकारी के खिलाफ सीवान के पत्रकारों ने दिया धरना*
*👉सीवान के ऐतिहासिक जेपी चौक पर आज उमङा पत्रकारों का जन-सैलाब*
*👉आर-पार की लङाई के मूड में सीवान में आज दिखे पत्रकार*
*👉पत्रकार नेताओं ने प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहां की जब तक दोषी चिकित्सक व पुलिस अधिकारी पर नहीं होगी कार्रवाई, तब तक चलेगा हमारा यह चरणबद्ध आन्दोलन*
=================
⭐सीवान में सरकारी चिकित्सकों व पुलिस की अपराधिक गठजोड़ के खिलाफ मंगलवार को जिले के पत्रकारों ने शहर के जेपी चौक पर धरना देकर अपना चरणबद्ध आन्दोलन शुरु किया. मंगलवार को सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों से पत्रकारों जत्था सीवान के प्रस्थान कर शुरू किया जो पूर्वाह्न 11.00 बजे तक सीवान के जेपी चौक पर एक जनसैलाब के रूप ले चुका था.
जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों की सामूहिक निर्णय के अनुसार ठीक 11.00 बजे प्रेस क्लब ऑफ सीवान के अध्यक्ष कैलाश कश्यप के नेतृत्व पत्रकारों महाधरना प्रारंभ हुआ.
बता दें कि पिछले रविवार को समाचार संकलन के सदर गए पत्रकार आशुतोष कुमार अभय के साथ अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर निसार ने बदसलूकी ही नहीं किया बल्कि सीवान नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को बुलवाकर चिकित्सक ने पत्रकार के साथ मारपीट किया और बिना कोई लिखित आवेदन दिए पत्रकार को गिरफ्तार भी करवा दिया.
घटना की सूचना जब सीवान मुख्यालय के पत्रकारों को हुई तो वे नगर थाना पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया को पुरा कर के पत्रकार आशुतोष को पुलिस के चंगुल से मुक्त करवाया.
सीवान में सरकारी चिकित्सक व पुलिस के इस अपराधिक गठजोड़ के खिलाफ पत्रकारों का गुस्सा चरम पर है.
पत्रकार आशुतोष के साथ हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर सोमवार को जिले के सभी पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप बैठक कर के सीवान में बने इस अपराधिक गठजोड़ के खिलाफ चरणबद्ध आन्दोलन का निर्णय लिया था और मंगलवार को सीवान में आयोजित यह धरना उसी चरणबद्ध आन्दोलन की शुरूआत थीं.
धरना में शामिल पत्रकारों का स्पष्ट मांग है कि पत्रकार आशुतोष के साथ बदसलूकी करने वाले चिकित्सक डॉक्टर निसार व सीवान नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें.
धरना के बाद पत्रकार नेताओं ने सीवान जिलाधिकारी के अनुपस्थित में डीडीसी सीवान से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपते हुए स्पष्ट रूप से बता दिया कि जब तक हमारी मांगें पुरी नहीं होती तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा.
मंगलवार को आयोजित धरना का संचालन राष्ट्रीय सहारा जिला प्रभारी अरविंद पाठक ने किया. धरना में विषय प्रवेश ईटीवी सीवान के प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने किया. धरना को हिन्दुस्थान समाचार के प्रतिनिधि नवीन सिंह परमार, दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी राजेश पटेल, दैनिक हिन्दुस्तान के वरीय पत्रकार मिथलेश कुमार सिंह, सहारा समय के जिला संवाददाता प्रमोद रंजन, एनयूजे के जिला उपाध्यक्ष आंनद किशोर, जी मीडिया के जिला प्रभारी व एनयूजे के जिला महासचिव आकाश कुमार, जनादेश के संपादक अभय कुमार, ग्रामीण अंचल से आए पत्रकार अखिलेश सिंह, ललन सिंह नीलमणि, नेयाज भाई सहित दर्जनों पत्रकारों ने संबोधित करते हुए सरकारी चिकित्सकों व पुलिस के अपराधिक गठजोड़ की बधिया उधेर दी.
धरना के अंत में दैनिक आज के ब्यूरो प्रभारी व प्रेस क्लब ऑफ सीवान के महासचिव अरविंद पाण्डेय ने भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें पुरी नहीं होती तब तक हमारा यह चरणबद्ध आन्दोलन चलता रहेगा.
*(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)*





Recent Comments