महिलाओ की कार में आग लगी
राकेश फौजदार 
भरतपुर 30 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा नगर में चुंगी के पास चलती कार में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर लोगों को उतारा। आग इतनी तेज थी की दमकल पहुंचने से पहले गाड़ी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी चालक गांव से महिलाओं को लेकर गांव कारोली जा रहा था।