जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ तरवारा बाजार
———————————————-
———————————————-
,राकेश सिंहक्षलववंशी(सिवान)
———————————————-
तरवारा :- (सीवान)
कहते हैं कि प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हो,रामनवमी का मौका हो तो चारों तरफ जग श्रीराम मय हो जाता है।वर्षों पहले ‘ सरगम ‘ फिल्म का यह गाना कि ‘ रामजी की निकली सवारी,रामजी की लीला है न्यारी ‘ प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा की भव्यता और जन – जन में बसे श्रीराम का जयघोष है।समय बदला और अब इस शोभा यात्रा ने जयश्रीराम और हर-हर -महादेव के जयघोष ने ले लिया है।एक अर्थों में कहें तो यह हिंदुओं के धार्मिक पुनर्जागरण का समय है।लगभग चार वर्ष पहले भाजपा के युवा नेता धर्मेंद्र सिंह पटेल ने तरवारा में रामनवमी के अवसर पर जो शोभा यात्रा की शुरूआत की थी।वह अब धीरे-धीरे विशाल आकार लेना शुरु कर दिया है।इसकी झलक गत बुधवार को तरवारा बाजार में दिखाई दी।
जब रामनवमी के अवसर तरवारा बाजार के आसपास के दर्जनों गांवों नौरंगा,इलामदीपुर,बुद्धि छपरा,भरतपुरा,नथनपुरा,सहलौर,हकमा,आदि के ग्रामीण सड़क  पर उतर कर भव्य शोभा यात्रा निकाली ।इस दौरान संपूर्ण तरवारा बाजार भगवा ध्वज से पट गया और आसमान ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर-महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।हर तरफ लहराता हुआ केसरिया बड़ा ही मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।उक्त शोभायात्रा में जहां एक तरफ समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया ,वहीं पुलिस बल थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व पूरी मुस्तैदी के साथ डटी रही।श्री पटेल ने बताया कि शोभा यात्रा में भाग ले रहे लोगों के लिए पांचों रास्तों में  पेयजल ,लस्सी,और जलपान की भी व्यवस्था थी।जिसमें मुख्य रूप से विशाल गुप्ता,मनंजय सिंह,शम्भू राम,नरेश तिवारी ने सुव्यवस्थित ढ़ंग से शोभा यात्रा की कमान संभाली।मौकै पर पूर्व जिला पार्षद इंद्रदेव सिंह,उपेन्द्र सिंह,अजय शर्मा,रामप्रताप महतो,विजय सिंह,विश्राम साह,अजय शर्मा,मुन्ना कुमार,त्रिलोकी सिंह,अजय तिवारी,शेषनाथ तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।