निकासी को लेकर सड़क जाम
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के मुरारपट्टी गांव के कुछ लोगों के घर में पानी घुसने को लेकर शुक्रवार को आक्रोशितों ने कृषि फार्म के पास रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर लकड़ी रख आवागमन बाधित कर दिया। ग्रामीण घर के अंदर पानी घुसने से निकासी की व्यवस्था करने की मांग वरीय पदाधिकारी से कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने जल निकासी का आश्वासन दिया इसके बाद लोगों ने सड़क जाम को हटाया।




Recent Comments