सारण :पुलिस ने नाटकीय ढंग सेअपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
#हरि किशोर सिंह
मशरक (सारण)
मशरक थाना पुलिस ने नाटकीय ढंग सेअपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार आरोपियों मे थाना क्षेत्र के चान्दकुदरियां निवासी कलामुद्दीन का पुत्र शाह आलम तथा मोहर्रम मियाँ का पुत्र यलामुदीन उर्फ मजामूदीन मियां शामिल है ।अवर निरीक्षक पी.एन सिंह के नेतृत्व मे छापेमारी की गई ।महम्मद जाहिर की पत्नी हसीना बेगमने अपने पुत्र सरफराज अहमद की अपहरण की प्राथमिकी मशरक थाने मे दर्ज कराई थी ।जिसमें आठ को नामजद किया गया था ।




Recent Comments