*सीवान : चोरों ने तरवारा बाजार से कोचिंग शिक्षक की मोटरसाईकिल उड़ाई*
———————————

✍दैनिक खोज खबर के लिए विपेंद्र कुमार की रिपोर्ट पचरुखी सीवान : शनिवार शाम को 5 बजे के करीब तरवारा के बड़हरिया रोड स्थित एक्सेलेंट इंगलिश क्लासेज के शिक्षक मुन्ना कुमार की बाइक पर उचक्कों ने हाथ साफ कर लिया। बताया जाता है कि कोचिंग के पास से भरतपुरा गांव निवासी शिक्षक मुन्ना कुमार की मोटरसाईकिल जो काले रंग की स्पेलेंडर प्रो थी।

उक्त बाइक का नंबर बी आर 29 आर 2952 था।शिक्षक मुन्ना कुमार बाईक को लगाकर कोचिंग में पढ़ाने गये।वे जब घर लौटने को हुए तो अपनी बाईक को नहीं पाकर हैरान वो परेशान हो गये।काफी खोज बिन करने के बाद थक हार कर जी बी नगर थाना में बाईक चोरी का आवेदन दिए।