सीवान :चोरी की गई ट्रैक्टर की ट्राली बरामद, एक गिरफ्तार
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गाव से गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने चोरी के ट्राली के साथ नथनपुरा गांव के चंदेश्वर सिंह के पुत्र रमन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।मुफसिल थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के दीनानाथ साह के ट्रैक्टर की ट्राली अज्ञात चोरो के द्वारा 22 दिसम्बर 17 को उनके बथान से चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद दीनानाथ सिंह ने स्थानीय मुफसिल थाना में अज्ञात चोरो के बिरुद्ध आवेदन दिया था। इसी बीच गुप्त सुचना मिली की चोरी की गई ट्राली नथनपुरा गांव में है।जिसपर ट्राली के मालिक ने यहां पहुंच कर गुप्त रूप से ट्राली की पहचान कर स्थानीय थाना को इसकी सुचना दिया। सुचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को बरामद करते हुए एक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बाबत पुलिस इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया की गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद क़ानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जायेगा।




Recent Comments