सीवान की बेटी हैंडबॉल में  बनी पूर्वी क्षेत्र की वेस्ट गोलकीपर 
अंतरराज्यीय  हैंडबॉल चैम्पियनशिप में पश्चिम बंगाल को हराकर बिहार बना पूर्वी क्षेत्र का चैम्पियन 
✍ सीवान से रोहित सिंह परमार की रिपोर्ट 

सीवान: हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पश्चिम बंगाल के वर्धवान में आयोजित पूर्वी क्षेत्र  अंतरराज्यीय  हैंडबॉल चैम्पियनशिप के   फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 
24 – 10 से हराकर बिहार बना पूर्वी क्षेत्र का चैम्पियन । इस मौके पर बिहार टीम की गोलकीपर व सीवान की बेटी सुमन कुमारी को चैम्पियनशिप का  बेस्ट गोलकीपर का आवार्ड देकर सम्मानित किया गया । 

गौरतलब हो कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान शहर में  21 से 24 दिसंबर तक हैंडबॉल का पूर्वी क्षेत्र स्तरीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप खेला गया । उक्त प्रतियोगिता में असाम, उड़ीसा, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, व  बिहार की टीमों  ने भाग लिया।

बता दे कि  बिहार की टीम की सोलह सदस्यीय टीम में सीवान के मैरवा की रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की आठ खिलाड़ी शामिल थी ।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन : सीवान )