
मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर में सितंबर महीने में एक 13 वर्षीय किशोर का वार्ड की पानी में डूबने से मौत हो गई थी मामले में सीओ रवि शंकर पाण्डेय ने पीड़ित परिवार को बाढ़ आपदा राशि उपलब्ध कराया है । मंगलवार को आपदा राशि चार लाख का चेक उपलब्ध कराते हुये सीओ ने कहा कि अंचल क्षेत्र से बाढ़ में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की डुबने से मौत हो गयी थी । इसको लेकर अंचल सह आपदा कार्यालय ने सभी को आपदा राशि उपलब्ध कराने हेतु बिभाग को लिखा है । इसमें विभाग द्वारा कुल चार पीड़ित परिवार के लिये राशि भेजा गया है । फिलहाल जिनका राशि प्रप्त हो गया है उनके परिवार को राहत आपदा राशि उपलब्ध कराया जा रहा है । अन्य लाभूक परिवार का जैसे ही राशि प्राप्त होगी उन्हे उपलब्ध करा दिया जायेगा । बता दे कि पिछले दस सितम्बर को ओल्हनपुर चकदारा लोहा पुल 13 वर्षीय किशोर विट्टु कुमार नहाने के दौरान डुब जाने से उसकी मौत हो गयी थी । मामले में किशोर की मां सुरेश सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने एक यूडी केस दर्ज कराया था । सीओ रवि शंकर पाण्डेय ने बताया अन्य मामले में भी पिड़ीत परिवार को जल्दी ही आपदा राहत राशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है ।




Recent Comments