सिविल सर्जन ने किया एकमा सीएचसी का निरीक्षण

संवाददाता एकमा: मुख्यमंत्री के एकमा आगमन के मद्देनजर सिविल सर्जन डॉ ललित मोहन प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सीएचसी में उपचार कराने आये मरीजो से उनका हाल चाल पूछा व सीएचसी में मरीजो को मिल रही बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

    एकमा सीएचसी के निरीक्षण के बाद संतुष्ट दिखे सिविल सर्जन डॉ ललित मोहन प्रसाद ने कहा कि एकमावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ये हमारा प्रयास है।

सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव रंजन, डॉ अमित तिवारी, डॉ सुशील कुमार, डॉ अहमद अली, डॉ संतोष कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक इमरान हुसैन, अमरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।