सिवान :हसनपुरा में अनिश्चितकालीन हड़ताल
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर
हसनपुरा:प्रखंड के सभी इंदिरा आवास सहायक कर्मी अपनी मांगों को ले सोमवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए। उनका कहना है कि समान वेतन व सेवा शर्त का निर्धारण समेत विभिन्न मांगों को ले हड़ताल पर हैं। इसकी सूचना डीएम व डीडीसी को दी जा चुकी है। मौके पर श्रीकांत पंडित, राजीव कुमार, चन्दन कुमार, सतेंद्र कुमार, विवेक कुमार, दिवाकर सिंह, श्रीकांत पंडित,गणेश कुमार, सुदर्शन कुमार, अरबिंद शर्मा थे।