संजय विजित्वर (हाजीपुर)-प्रखर समाजवादी नेता व जनसेवक स्मृतिशेष सुखदेव राय साहब की पच्चीसवीं पुण्यतिथि समारोह में आज गोरौल प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर पंचायत स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री बिहार सरकार वृशिण पटेल ने सुखदेव बाबू को गरीबों के हमदर्द नेता के रूप में याद किया। उन्होंने उनके साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए बिस्तार से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा संस्मरणों को सुनाया। उन्होंने बताया कि सुखदेव बाबू की चिंता में हमेशा हाशिए के लोग ही थे। उनमें हमेशा समाज के कमजोर लोगों के लिए ही छटपटाहट को देखा और महसूस किया। जिन लोगों की चिंता उन्होंने आजीवन की और उसके लिए संधर्ष करते रहे,उन लोगों का कल्याण इसी संविधान और लोकतंत्र के रास्ते ही संभव है ,किन्तु आज दुःख के साथ कहना पर रहा है कि भारतीय संविधान और लोकतंत्र तंत्र दोनों ख़तरे में है।इस अवसर पर वरीय राजद नेता सह पूर्व विधान पार्षद विशुनदेव राय, सहित जिले और प्रखंड के कई नेता, समाजसेवी,मुखिया,पैक्स अध्यक्ष ने भी स्वर्गीय सुखदेव बाबू के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में राजनंद प्रसाद यादव,राम एकवारी सिंह,जाप के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र चौरसिया, महावीर प्रसाद, विकास यादव, वैधनाथ राम,अनिल कुमार मितभाषी भी थे।

इस पुष्पांजलि सभा की अध्यक्षता कोरिगांव पंचायत के मुखिया बिजली प्रसाद सिंह ने किया ।स्वागत भाषण संस्था के सचिव अनिल लोदीपुरी तथा संचालन सुरेन्द्र चौरसिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुखदेव राय के पुत्र पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया अजय कुमार यादव ने किया ।