सिवान :घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
परवेज़ अख्तर/सीवान
विगत 24 फरवरी को शादी समारोह में भाग लेने जा रहे दारौंदा के दो युवकों की बाइक दुर्घटना में तरवारा में गंभीर रूप से हुए घायल हो गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत गोरखपुर में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौदा निवासी मोती साह के पुत्र राजेश कुमार साह एवं क्यामुदीन अंसारी अपनी बाइक से 24 फरवरी को एक शादी समारोह में अपनी बहन मंजू देवी के घर ताजपुर बसही गए थे। वहां बारात में शामिल होने आज्ञा महमदा जा रहे थे, तभी तरवारा के समीप बाइक दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।




Recent Comments