सिवान :खाता नहीं खोलवाने वाले 11 बीईओ से स्पष्टीकरण
#परवेज अख्तर/सिवान
सिवान :समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में छात्रों का खाता नहीं खुलने पर डीएम ने जिले के 11 बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने पिछले समीक्षा बैठक में सभी बीईओ को निर्देश दिया था कि लक्ष्य के अनुसार सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी छात्रों का खाता खुलवाएंगे, लेकिन समीक्षा बैठक में रिपोर्ट देख
डीएम बीईओ पर बिफर पड़े। बता दें कि 80 प्रतिशत छात्रों का खाता खोलने का लक्ष्य डीएम ने सभी बीईओ को दिया था, लेकिन अधिकांश प्रखंडों में इसका पालन नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने वैसे बीईओ पर स्पष्टीकरण किया है जिन्होंने अपने प्रखंड में 80 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा नहीं किया है एवं इसने तीन दिनों में स्पष्टीकरण का जवाब भी मांगा है। इनमें आंदर 71 प्रतिशत, भगवानपुर 72, दरौली 78, गोरेयाकोठी 62,
गुठनी 74, हसनपुरा 78, हुसैनगंज 68, लकड़ी नबीगंज 75, महाराजगंज 68, पचरुखी 58 एवं सिसवन 75 प्रतिशत ही बच्चों का खाता खुलवाया है। डीएम द्वारा निर्धारित लक्ष्य के आलोक में कम खाता खोलने पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने बीईओ से पूछा कि क्यों ना आपके विरुद्ध विभागीय कार्यवाई की जाए। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि में कोताही बरतने वाले बीईओ के ऊपर शोकॉज
करने का निर्देश दिया है। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की राशि निर्गत करने का निर्देश दिया था, लेकिन गुठनी में 85, हसनपुरा में 87, हुसैनगंज में 76 तथा नौतन में 76 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के खाते में राशि का भुगतान होने से नाराजगी जताई एवं इन सभी बीईओ से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में छात्र-छात्राओं के पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि के अंतरिम करने हेतु सभी विद्यालय द्वारा संबंधित बैंक में एडवाइस एवं सीडी नहीं दिया गया है, जिसको लेकर डीएम ने सभी बीईओ को निर्देश दिया कि 20 मार्च तक सभी बैंकों को एडवाइस एवं सीडी भेजें। समीक्षा के क्रम में डीएम ने कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी करने हेतु एवं निलामवाद तथा विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसमें भगवानपुर हाट के नया प्राथमिक विद्यालय बिठुना राजपूत टोला, प्राथमिक विद्यालय नगवां,
बड़हरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालापुर, नौतन के प्राथमिक विद्यालय पिपरा टोला, लकड़ी नबीगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा,
नया प्राथमिक विद्यालय डुमरा एवं इसके अलावा डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान से सूची डीएम ने मांगी है। बैठक में एडीएम सह डीसीसी विधुभूषण चौधरी, डीपीओ एसएसए समर बहादुर, डीपीओ स्थापना अमेरिका प्रसाद, डीपीओ एमडीएम संघमित्रा वर्मा, इपीएफ उमेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, रितेश कुमार बबलू समेत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments