बेतिया – नौतन:– आग लगी मे आधा दर्जन मवेशी सहित लाखो की सम्पत्ति जलकर राख
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार —
नौतन ।। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण तेलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 15 के नवराही गांव मे अचानक दिपक से आग लगने से आधा दर्जन मवेशी सहित लाखो की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है घटना मंगलवार की मध्य रात्रि की बतायी जा रही है स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया ।गृहस्वामी ललन राम व सजावल यादव ने बताया कि घर के सभी सदस्य सोये हुए थे कि अचानक दिपक से आग लग गयी जिसमे आधा दर्जन मवेशी के साथ कपडा अनाज नगदी रूपया घर मे रखे सभी समान जल कर राख हो गए । आग बुझाने के क्रम मे ललन राम बुरी तरह से झुलस गए। इस संबंध मे पीडिता ने सीओ को आवेदन देकर आपदा कोष से मदद की गुहार लगायी हैं जिन्हे आनन फानन मे इलाज के लिए नौतन पी.एच.सी.लाया गया है अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने अपने कर्मचारी को घटनास्थल भेज कर जांच करने की बात कही ।




Recent Comments