उद्धाटन मैच में रानीबाग ने रंगिनिया को हराया
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
नगर पंचायत क्षेत्र के रानीबाग डीएसपी आफिस के पीछे स्थित मैदान में पन्द्रह दिवसीय क्रिकेट टुनामेंट का शुभारंभ रानीबाग क्रिकेट कल्ब के तत्वाधान में किया गया।
टुनामेंट का उद्धाटन नप के चैयरमैन प्रतिनिधि मोजाहिर आलम,युवा राजद नेता बरकत अली,वार्ड पार्षद नरेश कुमार निराला,गणेश मिस्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्धाटन मैच में रानीबाग की टीम ने रंगिनिया को 80 रनों से हराया वही मैन आफ द मैच रानीबाग टीम के जहीर खान रहें जिन्होने सबसे अधिक पांच विकेट लिया।
इससे पूर्व उद्धाटन संबोधन में मुख्य अतिथि मोजाहिर आलम ने कहा कि खेल के खेल की भावना से खेला जाना चाहिये तभी खेल का सही आनंद मिलता है।
वही सुला राजद नेता बरकत अली ने कहा कि इस तरह के छोटे छोटे टुनामेंट से ही निकल कर प्रतिभा आगे बढ़ती है और देश के मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल करती है।
इस अवसर पर कमेटी के मो सहजाद,मो महफुज,मो ईकबाल,मो जुबैर आलम,अमन,रियाज अहमद आदि मौजूद रहें।
फोटो : मैच का उद्धाटन करते अतिथि।




Recent Comments