भागवत कथा के श्रवन मात्र से से ही मनुष्य का कल्याण सम्भव है, क्योंकि पोलियो की दवा बचपन मे ही काम करती है पचपन के उम्र में नही इसलिए सतो का संग और पूजा पाठ सही समय से शुरू होना चाहिए-अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज

छपरा :सात दिवसीय चल रहे भागवत कथा के आज चौथे दिन कृष्ण की नगरी मथुरा से चल कर आये अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज के कथा को सुनने उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़। छपरा के तेलपा टेक्सी स्टैंड में राधे कृष्ण एवम हनुमान मंदिर के तीसरी वर्षगाठ पर हो रहे इस आयोजन में संतो के साथ सत्संग और प्रवचन से लोगो मे भाईचारे और प्रेम से रहने का मिल रहा संदेश । वही मथुरा से आई कथा वाचकों की टोली ने लोगो से स्वकच्छता के प्रति लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।
मंदिर के पुजारी देवेन्द्र पाठक और आयोजन समिति के सदस्य जैकी यादव मनोहर यादव शंकर राय कमलदेव राय प्रेम राय रामबालक महतो सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में इनका अहम योगदान है।
साभार :मनोरंजन पाठक /छपरा




Recent Comments