गैस पर खाना बनाने के दौरान आग से सात लोग झुलसे
◆ में गंभीर रूप से झुलसी महिला की हालत चिंताजनक

परवेज अख्तर/सीवान. जिले के बसंतपुर थाने के सिपार गांव में सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे गैस चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान लगी आग से 5 लोग झुलस गए. घायलों में शिवकुमारी देवी, सोनू कुमार, दीपक कुमार, शिवम कुमार, विकास कुमार,प्रियांशु कुमार तथा अंशु कुमार शामिल है. गंभीर रूप से झुलसी महिला शिवकुमारी देवी की हालत चिंताजनक है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिवकुमारी देवी शाम में गैस चूल्हे पर मीट बना रही थी. इसी दौरान गैस चूल्हा से अचानक आग की बग्गी बग्गी जपते निकलने लगी. शिवकुमारी देवी जब तक संभालती. तब तक वह आग की चपेट में पूरी तरह से आ गई. पास में बैठे प्रियांशु तथा अंशु दो बच्चे भी झुलस गए. मां को बचाने के दौरान सोनू कुमार तथा दीपक कुमार भी आग से झुलस गए. घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. शिवकुमारी देवी की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.