सिवान :महामना की जयंती पर कंबल वितरण
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 तरवारा (सिवान) : माधोपुर पंचायत के गौर गांव की दलित बस्ती में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को महाराजगंज विकास मंच के संयोजक और भाजपा नेता मनोरंजन कुमार सिंह द्वारा महादलितों एवं गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, हिंदुत्वेंद्र उपाध्याय, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।