बाल बाल बचे मजदूर यात्री

तरैया(सारण)। प्रखण्ड के तरैया-अमनौर एसएच-104 सड़क पर स्थित मंझोपुर नहर पुल पर शनिवार की अहले सुबह में ठंठ एवं कुहासे की वजह से मजदूरों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। बताया जाता है कि रास्ते की सही जानकारी नहीं होने एवं कुहासे के कारण चालक को सड़क साफ नजर नही आया और वह बस लेकर नहर की तरफ गड्ढे में बढ़ने लगा। हालांकि बस के धीमी गति होने से बस पुल के बगल से नहर के साइड बांध मिट्टी पर धस गया और दुर्घटना होने से बच गई। इस दौरान बस में सवार मजबूर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, उनकी चिलाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौरे और उनलोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकाले। जानकारी के अनुसार हरियाणा नम्बर बस मुजफ्फरपुर जिले से मजदूरों को लेकर हरियाणा किसी कम्पनी में मजदूरों के काम करने के लिए लेकर जा रही थीं। इस दौरान एसएच-104 स्थित बिना रेलिंग वाले मंझोपुर नहर पुल पर सुबह 3 बजे के करीब में ठंड एवं कुहासे के कारण सड़क स्पष्ट नजर नहीं आया और बस चालक बस लेकर नहर में लुढ़क गया। हालांकि की इस दौरान किसी तरह की को हताहत एवं क्षति नहीं हुई बस पर सवार सभी व्यक्ति सुरक्षति है। बताते चले कि पूर्व में भी इस बिना रेलिंग वाले पुल से कई छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, फिर भी स्थानीय एवं जिला प्रशासन मौन साधे हुए है। स्थानीय लोग कहते हैं कि प्रशासनिक अधिकारी किसी बड़े हादसों के इंतजार में बैठे हुए है, तब शायद इस पुल पर पदाधिकारियों की नजर जायेगी और यह पुल बनेगा। स्थानीय लोग कहते हैं कि इस पुल के सम्बंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।




Recent Comments