सिवान :महुआ शराब के साथ दंपत्ति गिरफ्तार
प्रवेज़ अख्तर/सीवान.
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी अलाउद्दीन अंसारी तथा उसकी पत्नी हलिमा खातुन को महुआ शराब बनाने व रखने के आरोप में पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया.अरोपियों के घर से महुआ शराब के काम में आने वाला गैस चुल्हा और डैकची को भी बरामद किया गया.दंपत्ति ने पुलिस को बताया है कि शराब बनाने के लिए संजय साह समाग्री उपलब्ध कराता है.